फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ेटा के घर में नहीं थम रहा आग लगने का सिलसिला, अब किताबें और वाशिंग मशीन जल

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। तहसील गलोड़ के हड़ेटा गांव में कैलाश देव के घर में किसी भी वक्त किसी भी जगह आग लग जाती है। यह आग कैसे लगती है, लोगों के लिए पहेली बना हुआ है। आग कैसे धधक उठती है, अकल्पनीय रहस्य बना हुआ है। घर के लोग इस आग से खौफ में हैं। कैलाश देव के घर में बिना किसी कारण कहीं भी आग लग जाती है। परिवार डर के कारण रात को सो भी नहीं पा रहा है। पहले तो घर के इर्द-गिर्द आग लगने को सामान्य घटना माना गया।
विज्ञापन

मगर 26 मई को पशुशाला में आग लगने का सिलसिला जो चला उसके बाद दो दिन के भीतर मकान के अंदर पलंग पर बिछी चादर, कपड़े, पर्दे और बंद अलमारी में रखे कपड़े जल गए। दो-तीन दिन यह सिलसिला रुका और उसके बाद आग का लगना फिर से शुरू हो गया। बीते दो दिनों में अब बच्चों की किताबें, वाशिंग मशीन आदि जल गए। आग कैसे लग रही है या यहां कोई गैस है या कोई केमिकल जिसकी वजह से आग लग रही है, यह अभी रहस्य बना है। इस बारे में पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी विक्रमजीत सिंह ने कहा कि पुलिस की टीम मौके पर गई थी और इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें