हमीरपुर। जिला प्रारंभिक क्रीड़ा संघ हमीरपुर (अंडर-14) की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रारंभिक शिक्षा हमीरपुर उपनिदेशक कुलदीप ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसके बाद वर्ष 2019-20 का अंडर-14 स्तर की खेलों का कैलेंडर जारी किया गया। इसमें भोरंज खंड की खंड स्तरीय खेलें मुंडखर स्कूल, हमीरपुर की ब्राह्लड़ी स्कूल और बिझड़ी की खंड स्तरीय खेलें बणी स्कूल में 20 जून से 22 जून तक करवाई जाएंगी। जबकि, सुजानपुर की खंड स्तरीय खेलें बीर बगेहड़ा स्कूल, टौणी देवी की डुग्घा स्कूल और नादौन की खंड स्तरीय खेेलें चौडू स्कूल में 25 जून से लेकर 27 जून तक आयोजित की जाएंगी। लड़कियों की जिला स्तरीय खेलें डिडवीं स्कूल में 2 जुलाई से 5 जुलाई तक और लड़कों की जिलास्तरीय खेलें सुजानपुर स्कूल में 8 से 11 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। लड़कियों का कोचिंग कैंप बड़सर स्कूल में 30 अगस्त से 4 सितंबर तक चलेगा। लड़कियों की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ऊना के सलोह स्कूल में 5 सितंबर से लेकर 8 सितंबर तक आयोजित की जाएगी।
लड़कों के लिए कोचिंग कैंप स्वाहल स्कूल में 10 सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद लड़कों की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंडी के सुंदरनगर स्कूल में 17 सितंबर से लेकर 20 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं के बाद लड़के और लड़कियों की जिलास्तरीय दौड़ प्रतियोगिता बाल स्कूल हमीरपुर में होगी। जबकि, लड़के और लड़कियों की जिलास्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता भोटा स्कूल में होगी। इसके बाद लड़कों के लिए कोचिंग कैंप मैड़ स्कूल में 25 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक आयोजित किया गया। लड़कों की राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोलन के नालागढ़ स्कूल में 1 अक्तूबर से लेकर 4 अक्तूबर तक चलेगी। जबकि लड़के और लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिता के लिए कोचिंग कैंप बाल और कन्या स्कूल हमीरपुर में 28 अक्तूबर से लेकर 2 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, लड़के और लड़कियों की राज्यस्तरीय दौड़ प्रतियोगिता बाल स्कूल हमीरपुर में 4 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक चलेंगी। लड़के और लड़कियों की राज्यस्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता कुल्लू के बजौरा स्कूल में होगी। जबकि लड़के और लड़कियों की राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मंडी के करसोग स्कूल में होगी।