फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर शिक्षण पद्धति को मजबूत करें : प्रो. एसबीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक और विद्यार्थी मिलकर शिक्षण पद्धति को मजबूत करें : प्रो. एसबीओ
विज्ञापन

तकनीकी विवि में शिक्षा आउटकम बेस्ड एजूकेशन कार्यशाला में किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में मंगलवार को परिणाम आधारित शिक्षा आउटकम बेस्ड एजूकेशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एसपी बंसल ने की। कार्यशाला में प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर और विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। कुलपति प्रो बंसल ने समस्त शिक्षक वर्ग और बाबा साहब आंबेडकर तकनीकी विश्वविद्यालय रायगढ़ से आए अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रो बंसल ने समस्त उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि टीईक्यूआईपी के माध्यम से शिक्षक और विद्यार्थी दोनों ही लाभान्वित हो रहे हैं। अत: टीईक्यूआईपी के विभिन्न चरणों के प्रभाव इस्तेमाल से शिक्षण पद्धति में बहुत से सकारात्मक बदलाव आए हैं। इसलिए टीईक्यूआईपी के सही प्रयोगों को हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय और संबंधित महाविद्यालय में शिक्षण को और अधिक गुणात्मक बनाने के लिए प्रयोग में ला सकते हैं। प्रो विनय चौहान, प्रो एसबीओ सरकार ने परिणाम आधारित विषय पर आउटकम बेस्ड एजूकेशन विषय पर अपनी प्रस्तुति दी। प्रो एसबीओ ने कहा कि शिक्षक अपने विद्यार्थियों को किस माध्यम से पढ़ा रहा है, यह महत्वपूर्ण नहीं है अपितु विद्यार्थी किस तरह से उस शिक्षा को आत्मसात कर रहा है, यह अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इसलिए शिक्षक और विद्यार्थियों को मिलकर शिक्षण पद्धति को मजबूत करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें