नादौन (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 25 जून को आयोजित होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन जीत सिंह धीमान ने बताया कि साक्षात्कार सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी नादौन के कार्यालय में होंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए योग्यता जमा दो तथा सहायिका के लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है।
सहायिकाओं के लिए अगर संबंधित क्षेत्र में आठवीं पास महिला उम्मीदवार न हो तो पांचवीं पास उम्मीदवार का भी आवेदन पत्र स्वीकार किया जाएगा। उम्मीदवार के पास हिमाचली प्रमाण पत्र होना भी अनिवार्य है। आवेदनकर्ता की आयु आवेदन करते समय 21 से 45 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है। आवेदनकर्ता की वार्षिक आय 35 हजार से कम होनी चाहिए। जिसका प्रमाण पत्र भी पेश करना होगा। आवेदनकर्ता के परिवार रजिस्टर की नकल में 1-1-2019 की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार एक सादे कागज पर समस्त दस्तावेजों सहित दिनांक 24 जून सुबह से शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नादौन में जमा करवाएं। इस दौरान ग्राम पंचायत पनियाली के कड़धोह-1 में आंगनबाडी कार्यकर्ता, फाहल-प्लासी में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बढेड़ा में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कलूर-गारनी में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गाहली-नगैहरड़ा में एक आंगनबाड़ी सहायिका, भदरू-बथरू में एक आंगनबाड़ी सहायिका, लाहड़ कोटलू में एक आंगनबाड़ी सहायिका, चौडू-जीहण में एक आंगनबाड़ी सहायिका, बेला-11 में आंगनबाड़ी सहायिका का एक पद भरा जाना है।