फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरबयाल के कुएं में मिला वेल्डिंग मिस्त्री का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत पड़ती ग्राम पंचायत भूंपल के गांव दरबयाल के कुएं में एक व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति की पहचान स्थानीय गांव के ही प्रकाश चंद पुत्र देवी दित्ता उम्र 35 साल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

प्र्रकाश चंद भूंपल में वेल्डिंग की दुकान करता था। मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह अपने घर से दुकान के लिए निकला। दोपहर करीब 1:30 बजे भूंपल पंचायत के उपप्रधान सुशील कुमार ने नादौन पुलिस को फोन पर सूचित किया कि दरबयाल गांव के कुएं के पास मोबाइल, पेंट-कमीज, चप्पल, और एक बीड़ी का बंडल पड़ा है और कुएं के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही नादौन पुलिस मौके पर पहुंची और जब शव को पानी से बाहर निकाला तो मृतक की पहचान स्थानीय निवासी प्रकाश चंद के रूप में हुई। प्रकाश चंद अपने पीछे पत्नी और बेटा-बेटी छोड़ गया। थाना प्रभारी नादौन महेंद्र सिंह परमार ने कहा कि शव की शिनाख्त कर ली गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेज दिया है। मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं, परंतु पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें