हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत कस्बे में सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी। घायल व्यक्ति ने पुलिस थाना बड़सर मेें इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। सुरेंद्र सिंह पुत्र काबल सिंह निवासी गांव नलवाड़ी डाकघर और तहसील बंगाणा जिला ऊना ने शिकायत दर्ज कराई है कि सोमवार दोपहर को वह अपने घर से बरठीं जा रहा था। समय करीब 3 बजे जब वह बड़सर चौक में बस से उतर कर शाहतलाई की तरफ जाने वाली सड़क को पार करने लगा तो उसी समय एक कार तेज रफ्तार से मैहरे की तरफ से आई और उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर में उसे चोटें आई हैं। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।