फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर में बिना पंजीकरण के रह रहे प्रवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर में कई प्रवासी बिना पंजीकरण के रह रहे हैं। पुलिस ने प्रवासियों को पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद प्रवासी पंजीकरण नहीं करवा रहे हैं। बड़सर क्षेत्र में प्रवासियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बिना पंजीकरण से अप्रिय घटना का अंदेशा बना रहता है। पुलिस थाना बड़सर के तहत करीब 800 प्रवासी पंजीकृत है। जबकि क्षेत्र में रह रहे प्रवासी मजदूरों की संख्या हकीकत में इससे कहीं अधिक है। राजस्थान से कई परिवार कई सालों से मैहरे के आसपास रह रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा बिहार, यूपी, झारखंड, उत्तराखंड और नेपाल के अलावा अन्य राज्यों से लोग क्षेत्र में रह रहे हैं। क्षेत्र में कई ठेकेदारों ने अपने कार्यों के लिए मजदूर रखे हैं। थाना में पंजीकरण करवाना आवश्यक है लेकिन, कुछ प्रवासी अपना पंजीकरण नहीं करवा रहे हैं। इस संबंध में डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर ने कहा कि विभाग के पास 800 के करीब प्रवासी मजदूर पंजीकृत है। उन्होंने बिना पंजीकरण के रह रहे सभी लोगों से थाने में पंजीकरण करवाने की बात कही है। अगर कोई नौकर अथवा किराएदार प्रवासी मजदूर को रखता है तो उसे इसकी सूचना पुलिस को दें। मजदूरों के अलावा फेरी लगाकर काम करने वाले कई प्रवासी क्षेत्र में जाकर अपना सामान बेचते हैं। उन्हें भी पंजीकरण करवाकर ही क्षेत्र में घूमना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें