फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीनवैली स्कूल जाहू में प्रियांश कप्तान और शगुन बनी उपकप्तान

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर) ग्रीन वैली वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू के कप्तान, उपकप्तान, सचिव, हाउॅस कप्तान और उप कप्तान का परिणाम घोषित कर दिया गया है। चुने हुए सभी प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। इस चुनावी प्रक्रिया में स्कूल के छठी कक्षा से लेकर जमा दो तक के करीब 340 बच्चों ने मतदान में भाग लिया था। स्कूल कप्तान के लिए जमा दो कक्षा की आकांक्षा ठाकुर को 99, सुचिता को 52 और प्रियांश चौहान को 141 मत मिले। सर्वाधिक 141 मत लेकर प्रियांश चौहान कप्तान बने। वहीं, 123 मतों के साथ शगुन को उपकप्तान, 112 मतों के साथ आशीष को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा अथर्ववेद हाउस का कप्तान हनीश रॉय को चुना गया, जबकि उप कप्तान प्रीति आनंद को चुना गया। सामवेद हाउस की कप्तान कनिष्का वर्मा और पल्लवी शर्मा को उप कप्तान चुना गया। यजुर्वेद हाउस की कप्तान दीक्षा ठाकुर व श्रेया शर्मा को उपकप्तान चुना गया। ऋग्वेद हाउस के कप्तान अुनराग रांगड़ा और आर्यन ठाकुर को उपकप्तान चुना गया। स्पोर्ट्स कप्तान सूर्य चौहान को निर्विरोध चुना गया। सभी चुने गये प्रतिनिधियों को स्कूल के हॉल में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य पूनम शर्मा, चेयरपर्सन सावित्री चौहान, प्रवक्ता अनील शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, अजय ठाकुर, मिलन राणा, बृजेश, अजय कुमार, मोहित, मुनीष कुमार तथा अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें