फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के अभिभावकों ने की स्कूल समयसारिणी में बदलाव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन/हमीरपुर (हमीरपुर)। जिलाभर में पड़ रही भयंकर गर्मी के चलते स्कूली छात्रों को स्कूल जाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। स्कूल से लौटते वक्त सबसे ज्यादा मौसम गर्म होता है। बीते एक सप्ताह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। भीषण गर्मी के थपेड़े आफत बनते जा रहे हैं। इसलिए अभिभावकों ने प्रशासन ने मांग की है कि गर्मियों में स्कूलों का समय बदला जाए। अभिभावकों में रीना देवी, वेदप्रकाश, ज्ञान चंद, रिपन राणा, विनोद शर्मा, विजय कुमार का कहना है कि इस वर्ष मई में ही अधिक गर्मी हो चुकी है और पारा दोपहर में 40 डिग्री से अधिक पहुंच रहा है। बच्चों का भीषण गर्मी में स्कूल जाना व पढ़ाई कर पाना बेहद कठिन होता जा रहा है।
विज्ञापन

गर्मी से बीमार होने का खतरा बना है। इतना ही नहीं कई स्कूलों में तो पानी की भी उचित आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे नौनिहालों का बुरा हाल है। समस्या के निवारण के लिए अभिभावकों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि सरकारी स्कूलों सहित सभी निजी स्कूलों में समय सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक किया जाए। वहीं, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी स्कूलों की समयसारिणी सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक करने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम नादौन दिले राम धीमान ने कहा कि अभिभावकों की मांग तथा गर्मी के चलते स्कूली बच्चों को पेश आ रही दिक्कतों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें