फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौस्तुभ बना प्रदेश का सबसे तेज धावक

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर के दसवीं कक्षा के छात्र कौस्तुभ ने नालागढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में 100 और 200 मीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य के सबसे तेज धावक का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही दसवीं कक्षा के ही गुरसिमरन ने 100 मीटर और 600 मीटर दौड़ में शानदार प्रस्तुति के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जमा एक की खिलाड़ी ओजस ने शॉटपुट में कांस्य अपने नाम किया। वहीं लक्ष्य ने शॉटपुट और मेघना ने 400 मीटर में चौथा स्थान हासिल किया। दूसरी तरफ 1 से 3 जून तक किन्नौर में होने वाली बॉक्सिंग राज्य युवा प्रतियोगिता के लिए स्कूल के दो छात्रों विक्रांत और विशाल का चयन हुआ है। इन दोनों के साथ इनके कोच कमल सिंह उपस्थित रहेंगे। प्रधानाचार्य नैना लखनपाल और अकादमिक प्रधानाचार्य डॉ. हिमाशु शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें