फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर व बड़सर में किया गया निजी स्कूल बसों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर, बड़सर में निजी स्कूल बसों
विज्ञापन

का निरीक्षण, तय मापदंडों की जांच
वर्दी न पहनने पर बड़सर में एक निजी स्कूल बस चालक का काटा चालान
बच्चों की संख्या के साथ, बसों में सुरक्षा के इंतजामों की भी जांच की
अमर उजाला ब्यूरो
सुजानपुर/बड़सर(हमीरपुर)। पुलिस ने सोमवार को सुजानपुर और बड़सर के विभिन्न स्थानों पर निजी स्कूल बसों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस ने निजी बसों में निर्धारित किए मापदंडों को जांचा। इस दौरान बड़सर में एक निजी स्कूल बस के चालक का वर्दी न पहनने पर चालान किया गया, जबकि सुजानपुर में निरीक्षण के दौरान निजी बसों में सब कुछ ठीक पाया गया। निजी स्कूल बसों की जांच के लिए सुजानपुर पुलिस ने सुजानपुर-पालमपुर मुख्य मार्ग पर निरीक्षण अभियान शुरू किया। इसमें करीब दर्जन भर निजी स्कूल की बसों को रोका गया, लेकिन इसमें कोई भी ऐसी बस नहीं पाई गई, जिसमें मापदंड पूरे न हों। पुलिस थाना प्रभारी सुजानपुर सुभाष शास्त्री की अगुवाई में निजी स्कूल बसों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान बच्चों की संख्या के साथ, बसों में सुरक्षा के मद्देनजर इंतजाम, जीपीएस सिस्टम और सीसीटीवी कैमरा आदि को जांचा गया।
विज्ञापन

इन तमाम चीजों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर सुजानपुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर अन्य वाहन चालकों पर कार्रवाई की। इसमें करीब दो दर्जन वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी सुजानपुर सुभाष शास्त्री ने कहा कि निजी स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण पूरी तरह सही रहा। वहीं दूसरी और बड़सर में भी आधा दर्जन से अधिक निजी स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। इसमें एक निजी स्कूल बस चालक का वर्दी न पहनने पर चालान काटा गया, जबकि बाकी बसों में कोई खामी नहीं पाई गई। उधर, पुलिस थाना प्रभारी बड़सर जगदीश चंद ने कहा निजी स्कूल बसों का निरीक्षण किया गया। इसमें एक बस चालक का चालान काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें