फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड सदस्य ने महिला पर दराटी से किया हमला, हाथ में आई चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत सेर स्वाहल गांव में महिला वार्ड सदस्य ने गांव की एक महिला के हाथ पर दराटी से हमला कर उसे घायल कर दिया है। घायल महिला ने इसकी शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुषमा देवी पत्नी सतीश कुमार निवासी गांव सेर स्वाहल डाकघर मौहीं तहसील व जिला हमीरपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि रविवार शाम को उसका पति खेत से गेहूं लाने गया हुआ था और वह खुद दुकान पर सामान लाने के लिए गई थी। उसी दौरान करीब 7 बजे सड़क पर उसे ग्राम पंचायत सेर स्वाहल की वार्ड सदस्य निशा देवी मिली। जिसे उसने कहा कि जमीन विवाद का मौका देख लो। इस दौरान वार्ड सदस्य ने कहा कि तुम अपने जेठ जेठानी को गाली क्यों निकालती हो। इस के बाद वार्ड सदस्य ने हाथ में ली हुई दराटी से इसके दाहिने हाथ पर प्रहार कर दिया। इससे इसके हाथ में चोट आई है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें