फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुग्गे नालुएं... पर बच्चों ने मचाई धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। दिव्या आदर्श विद्या पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोटा में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसमें विस क्षेत्र बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्कूल की प्रबंधक निदेशक सुरभि भारद्वाज ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें पंजाबी गिद्दा, राजस्थानी नृत्य, देश मेरा रंगीला, रोहडू जाना मेरा अम्मिए, डुग्गे नालुए पहाड़ी गीत और विदेशी नृत्य आदि प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों रिया, शिवानी, काजल, तनिष्का, सैजल, अंकिता, कार्तिक सोनी, अक्षित पठानिया, अनुज, प्रियंका, नेहा, पलक, आस्था, निकिता, पलक, आर्यन आदि को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सदस्य सहित बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें