फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने कुलेहड़ा में साढ़े तेरह लाख के उद्घाटन और शिलान्यास किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। सांसद अनुराग ठाकुर ने शनिवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र के कुलेहड़ा पंचायत में दो लाख की लागत से निर्मित होने वाले संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया। इस दौरान सांसद अनुराग ठाकुर ने कुलेहड़ा पंचायत में साढ़े तेरह लाख के विकास कार्यों के उद्घाटन और शिलान्यास भी किए। इसमें दो लाख की लागत से निर्मित युवक मंडल भवन कुलेहड़ा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में साढ़े नौ लाख की लागत से निर्मित स्कूल के कमरों का लोकार्पण भी किया गया।
विज्ञापन

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज, देहरा में सेेंट्रल यूनिवर्सिटी तथा बिलासपुर में एम्स के लिए साढ़े 900 करोड़ का टेंडर पास होना यह सब भाजपा की देन है। इन सभी विकास कार्यों के लिए धनराशि भाजपा के कार्यकाल में स्वीकृत की गई है। अनुराग ठाकुर ने कुलेहड़ा पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों पर तीस लाख की राशि व्यय की जा चुकी है। सांसद ने कुलेहड़ा पंचायत में चार लाख की राशि विभिन्न विकास कार्यों के लिए भी स्वीकृत की। इस मौके पर पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें