डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। होली हार्ट पब्लिक स्कूल डिडवीं टिक्कर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण मनाया गया। समारोह में भोरंज ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष सुरेश सोनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि को टोपी, शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इसमें नन्हा मुन्हा राही हूं, मैया यशोदा, मुझे माफ करना ओम साईं राम, कर चले हम फिदा, नच गोरिये, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, बोलियां हिमाचल दियां, रंगीलो मारो ढोलणा, डुगे नालूये आदि प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। समारोह के दौरान मुख्याध्यापक सुरजीत पटियाल ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 5100 रुपये और पंचायत प्रधान माया देवी ने 1100 रुपये दिए।