फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी वाहनों में सवारियां ढोने पर भड़के टैक्सी चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। टैक्सी यूनियन गलोड़ के सदस्यों ने निजी वाहनों में सवारियां ढोने वालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। टैक्सी चालकों ने 14 निजी वाहनों की सूची बनाकर पुलिस को सौंप दी है। यूनियन ने विभाग से निजी वाहन चालकों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। यूनियन के सदस्यों ने कहा कि निजी वाहनों में सवारियां ढोने से उन्हें मंदी की मार झेलनी पड़ रही हैं। वे हजारों रुपये का टैक्स भरते हैं।
विज्ञापन

यूनियन सदस्यों ने कहा कि गलोड़ और सरेड़ी में निजी वाहनों की संख्या काफी बढ़ गई है। टैक्सी चालकों ने कहा कि सरेआम उनके साथ कई निजी वाहन चालक अपनी गाड़ियां सुबह ही टैक्सी स्टैंड पर लगा देते हैं। यदि उन्हें टैक्सी चालक कुछ कहें तो वह झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। टैक्सी चालक विनोद कुमार, बाबूराम, धर्म सिंह, कुलदीप कुमार, राज देव, ईश्वरदास, जगदीश आदि ने कहा कि यदि पुलिस ने शीघ्र निजी वाहन चालकों की मनमानी पर लगाम नहीं लगाई तो वह पुलिस अधीक्षक को अपनी गाड़ियों की चाबी सौंप देंगे। इस संबंध में पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि टैक्सी चालकों ने उन्हें शिकायत पत्र सौंपा है। 14 गाड़ियों की लिस्ट भी दी है। उन्होंने कहा कि इस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें