हमीरपुर। जिलाभर के शिक्षण संस्थानों में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इसमें बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अध्यापकों ने बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अमरोह, कक्कड़ियार, गीतांजलि पब्लिक स्कूल धनेटा, बाल गुरुकुल पब्लिक स्कूल कांगू, एसवीएन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तरक्वाड़ी, सिल्वर बैल स्कूल हीरा नगर, हमीरपुर पब्लिक स्कूल, भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी, डीएवी स्कूल हमीरपुर, दिव्या आदर्श स्कूल भोटा में धूमधाम से बाल दिवस मना गया।
इसके साथ ही गुरुकुल पब्लिक स्कूल हमीरपुर, लिटल एंजल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैहरे, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल हीरानगर, ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल, ब्लू स्टार स्कूल हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंबलू, संत पब्लिक स्कूल हड़ेटा, द मैग्नेट पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी, लिली लिटल फ्लावर स्कूल बाड़ी रंगस, शिवा पब्लिक स्कूल मौहलवीं, राज राजेश्वरी कॉलेज भोटा, नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या हमीरपुर, एक्मे पब्लिक स्कूल हमीरपुर, बाल स्कूल हमीरपुर, डीएवी भड़ोली, महर्षि विद्या मंदिर नादौन में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।