फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर कोई आरोप साबित न होने पुलिस ने छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत स्थानीय बस अड्डे पर चेन स्नैचिंग के आरोप में पकड़ी गई महिलाओं पर कोई आरोप साबित न होने के कारण पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया है। जिस कार में महिलाएं लिफ्ट लेना चाह रही थीं उसका चालक कार के कागज नहीं दिखा पाया। इसके चलते पुलिस ने उसकी कार को कब्जे में लेकर चालक को कागज दिखाने के दिशा निर्देश दिए हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी महिंद्र सिंह परमार ने कहा कि बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी पुलिस ने खंगाला। इसमें चेन स्नैचिंग का कोई भी दृश्य देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन

वहीं जिनकी चेन चुराने की कोशिश की गई उन्होंने भी शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। इसे देखते हुए महिलाओं की शिकायत के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। बीते शुक्रवार को स्थानीय बस अड्डे पर चेन स्नैचिंग कर रही दो महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके साथ ही लोगों ने नादौन पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लिया था। लेकिन, इन महिलाओं पर कोई आरोप साबित न होने के करण इन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें