फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा माफिया की जानकारी देंगी गांव स्तर पर बनीं समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में नशा निवारण के लिए गांव स्तर पर नशा निवारण समितियां बनाई जाएंगी। पुलिस प्रशासन के सहयोग से गांव स्तर पर इन समितियों का गठन किया जाएगा। इसके तहत गांव स्तर पर विभिन्न युवक मंडलों, महिला मंडलों और सामाजिक संस्थाओं में नशा निवारण समितियों का गठन किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थानों में भी पुलिस प्रशासन नशा निवारण समितियों का गठन करने जा रहा है। गठित समितियां नशे का व्यापार और उसे बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देंगी। विभिन्न गांवों या कस्बों में चल रहे नशे के व्यापार और इसकी चपेट में आने वाले युवाओं को बचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नशा निवारण के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसके लिए पुलिस ने थाना स्तर पर भी लोगों और पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की नशा निवारण कमेटियों का गठन किया है। गांव स्तर पर विभिन्न युवक मंडलों, महिला मंडलों और सामाजिक संस्थाओं में इन कमेटियों के गठन से पुलिस को नशे के निम्न से उच्च स्तर तक व्यापार कर रहे माफिया का पता लग सकेगा। इससे पुलिस इस नशा माफिया पर शिकंजा कस सकेगी। जिला पुलिस ने जनवरी से अगस्त माह तक नशा निवारण अधिनियम में 31 मुकद्दमे दिए हैं। इन मुकदमों में पुलिस ने 37 नशा माफिया को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस नशा माफिया पर शिकंजा कसने के लिए सक्रिय है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस गांव में युवक मंडलों, महिला मंडलों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में नशा निवारण कमेटियों का गठन करेगी। यह कमेटियां पुलिस को अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले नशे के व्यापार के बारे में जानकारी देंगी। जिससे नशा माफिया पर शिकंजा कसा जा सकेगा। स्कूल एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में भी ऐसी कमेटियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें