फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मविश्वास पैदा करना स्काउट्स का उद्देश्य : धूमल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में स्काउट्स एंड गाइड्स के तृतीय सोपान शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि छात्रों में आत्मविश्वास, अभिमान, जीवन जीने की कला और नेतृत्व करने की क्षमता पैदा करना स्काउट्स एंड गाइड्स का मुख्य उद्देश्य है। देश की युवा पीढ़ी को सही दिशा में बढ़ाने के लिए यह संस्था बहुत सहायक है।
विज्ञापन

धूमल ने कहा कि नव भारत की नींव देश के बच्चे हैं और इन बच्चों के भविष्य को सही दिशा प्रदान करने में स्काउट्स एंड गाइड्स उचित भूमिका निभाएगा। धूमल ने कैंप के आयोजकों और स्काउट्स एंड गाइड्स के अधिकारियों को अच्छे आयोजन पर बधाई दी। इसके साथ उनका स्वागत करने के लिए उन्होंने अपने सहपाठियों का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्काउट्स एंड गाइड्स के अधिकारी सोमदत्त संख्यान, स्कूल प्राध्यापक वंदना धीमान, जिलाभर से आए स्काउट्स एंड गाइड्स सहित प्यारे लाल शर्मा, विजय बहल, अजय शर्मा, पवन शर्मा, राजकुमारी, अभयवीर लवली, अंजना चौहान, मस्त राम, कैप्टन जगदीश चंद, तिलक राज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें