फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड मैनटेंन न करने पर जिला के 12 स्कूलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बारह स्कूलों को रिकॉर्ड दुरुस्त न रखने पर नोटिस
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के इंस्पेक्शन विंग के निरीक्षण दौरान पाई गई खामियां
सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा पाई गई वित्तीय अनियमितताएं
इंस्पेक्शन विंग ने विभाग को सौंपी रिपोर्ट, विभाग ने नोटिस भेज मांगा स्पष्टीकरण
उमेश कुमार शर्मा
हमीरपुर। जिले के एक दर्जन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को रिकॉर्ड दुरुस्त न रखने पर शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी किया है। शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने इन स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन स्कूलों का रिकॉर्ड व्यवस्थित नहीं पाया गया। स्कूलों में सबसे ज्यादा वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। इन वित्तीय अनियमितताओं में लोकल ऑडिट सही नहीं पाया गया। स्कूलों में फंड से संबंधित जो रिकॉर्ड होता है वह सही नहीं पाया गया। इसके अलावा सर्विस बुक, हॉलीडे रिकॉर्ड, मेडिकल संबंधी अन्य अनियमितताएं पाई गईं।
इंस्पेक्शन विंग ने निरीक्षण के दौरान पाई गई इन अनियमितताओं की रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेज दी है। जहां से इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। हालांकि शिक्षा विभाग ने सत्र शुरू होते ही स्कूलों को रिकॉर्ड दुरुस्त रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद इन स्कूलों ने रिकॉर्ड व्यवस्थित नहीं किया। इस पर इंस्पेक्शन विंग ने रिपोर्ट तैयार कर ऐसे स्कूलों के नाम शिक्षा निदेशालय को भेज दिए हैं। अब शिक्षा निदेशालय ने इन स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद विभाग द्वारा इन स्कूलों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग हमीरपुर के निरीक्षण विंग के उपनिदेशक अजय पटियाल का कहना है कि 12 स्कूलों का रिकॉर्ड निरीक्षण के दौरान व्यवस्थित नहीं पाया गया। इसकी रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेज दी गई है। विभाग ने नोटिस जारी कर ऐसे स्कूलों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें