फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर में दौड़ेंगी जेएनयूआरएम की 120 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अब प्रदेश की सड़कों पर जेएनयूआरएम बसें दोबारा दौडे़ंगी। एचआरटीसी एम माह के भीतर इन बसों की सेवाएं प्रदेश की सड़कों पर दोबारा शुरू करेगा। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगी। जेएनयूआरएम बसों के बंद होने से प्रदेशभर के डिपुओं में 300 बसें बेकार खड़ी हैं। इन्हें दोबारा चलाया जाएगा। इनमें से हमीरपुर मंडल की सड़कों पर 120 बसें दौड़ेंगी। इससे बंद रूटों पर लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा हमीरपुर मंडल के नालागढ़ डिपो में इन बसों को रूटों पर चलने के लिए मंजूरी मिल गई है। अभी नालागढ़ में ये बसें शेष डिपुओं से पहले शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

इसके बद एक माह के भीतर प्रदेश के सभी डिपुओं में बेकार खड़ी यह 300 जेएनयूआएम बसें दौड़ेंगी। जेएनयूआरएम बसों के रूटों पर चलने के कारण कई क्षेत्रों में बस सुविधा मुहैया होगी। इसके साथ ही कई लोकल रूट जो बंद पड़े थे, वह भी बहाल होंगे। प्रदेश सरकार जल्द ही इसकी नोटिफिकेशन करेगी। विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश मिल चुके हैं। इस संबंध में मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी हमीरपुर अवतार सिंह का कहना है कि एक माह के भीतर विभाग 300 जेएनयूआएम बसों के रूट शुरू करेगा। इसके लिए सूचना मिल गई है। ज्लद ही इसकी अधिकसूचना जारी होगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर मंडल के पांच डिपुओं में 300 में से 120 बसें चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें