फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल जजरी एएनएम के सहारे

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक अस्पताल जजरी एएनएम के सहारे
विज्ञापन

डाक्टर और फार्मासिस्ट के पद एक साल से खाली
अस्पताल में मरीजों को झेलनी पड़ रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल जजरी एएनएम के सहारे चल रहा है। अस्पताल में एक साल से आयुर्वेद चिकित्सक और फार्मासिस्ट के पद खाली हैं। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। क्षेत्र के लोगों ने आयुर्वेदिक अस्पतालों में रिक्त पदों को भरने की मांग की है।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल जजरी में सवा साल से फार्मासिस्ट नहीं है। वहीं, एक साल पहले डॉक्टर का पद भी खाली हो गया है। पिछले साल अस्पताल से आयुर्वेदिक चिकित्सक का तबादला हो गया। ऐसे में अस्पताल में एएनएम ही जांच और उपचार कर रहा है। स्थानीय लोगों राजेंद्र कुमार, राजेश कुमार विनोद कुमार, रवि कुमार, विजय कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार, दिनेश कुमार, सतीश कुमार सहित अन्य कई लोगों का कहना है कि अस्पताल में चिकित्सक और फार्मासिस्ट के पद खाली होने से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकार रिक्त पदों को नहीं भरने की जहमत नहीं उठा रही है। इसके चलते मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने सरकार से रिक्त पदों को भरने की मांग की है। उपमंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. गोविंद राम शर्मा का कहना है कि अस्पतालों में रिक्त पदों के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें