आउटसोर्स भर्ती बंद की जाए : महासंघ
नादौन (हमीरपुर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मंडल नादौन की बैठक शनिवार को गगाल में हुई। अध्यक्षता महासंघ के मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की। बैठक में राजेश कुमार, संजीव कुमार, श्रवण कुमार, मदन लाल, तिलक राज सहित काफी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। महासंघ के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सरकार से आग्रह किया गया है कि प्रदेश आउटसोर्स भर्ती प्रथा को बंद किया जाए। 4-9-14 की विसंगति को दूर करने और पुरानी पेंशन योजना को शुरू करने की मांग भी उठाई गई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।