फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजन पकाते मटाहणी स्कूल में प्रेशर कुकर फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला मटाहणी में शनिवार को मिड-डे मील पकाते समय अचानक प्रेशर कुकर फट गया। रसोईघर में जोरदार धमाका होने के कारण स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा। इस दौरान रसोईघर के भीतर मिड-डे मील वर्कर्स अनीता और वीना मौजूद थीं।
विज्ञापन

दोनों को स्कूल के मुख्याध्यापक ने सूझबूझ से बाहर निकाला। इसके बाद एलपीजी गैस का रेगुलेटर बंद किया। लेकिन प्रेशर कुकर के फटने से रसोईघर में रखे बर्तनों और चूल्हे को भारी नुकसान पहुंचा है। गैस सिलेंडर की पाइप भी फट गई। स्कूल के मुख्य अध्यापक जोगिंद्र सिंह ने कहा कि शनिवार को दोपहर का भोजन पकाते समय अचानक प्रेशर कुकर फटने से बर्तनों, गैस चूल्हे और गैस पाइप को नुकसान पहुंचा है। मिड-डे मील वर्करों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें