फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए प्रिंसिपल ने किया ज्वाइन, पुराने को दो दिन बाद कोर्ट से स्टे

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाईट) गौना करोर नादौन में प्रिंसिपल के पद को लेकर घमासान मचा हुआ है। शिक्षा विभाग ने डाईट के प्रिंसिपल जगदीश कौशल का तबादला किया। उनकी जगह 13 मार्च को शिमला के एक स्कूल में तैनात प्रिंसिपल राजेंद्र पाल के ऑर्डर डाईट के लिए हुए। ऑर्डर मिलने के बाद राजेंद्र पाल ने 14 मार्च को डाईट गौना करौर में ज्वाइन किया। उनके ज्वाइन करने के बाद वहां पर मौजूद प्रिंसिपल जगदीश कौशल रिलीव हो गए। लेकिन राजेंद्र पाल के डाईट में दो दिन कार्य करने के बाद 16 मार्च को दोबारा जगदीश कौशल संस्थान पहुंच गए।
विज्ञापन

जगदीश कौशल ने अपने ट्रांसफर ऑर्डर को लेकर प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में अर्जी दी थी, जिस पर उन्हें कोर्ट से स्टे मिल गया। जगदीश कौशल ने शुक्रवार को संस्थान में दोबारा ज्वाइनिंग दी। इस दौरान संस्थान में दो प्रिंसिपल हो गए लेकिन दोपहर बाद दो दिन पहले आए प्रिंसिपल राजेंद्र पाल को रिलीव होना पड़ा। डाईट में एक पद पर दो प्रिंसिपल का मामला खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पहले सहायक आयुक्त हमीरपुर, आईपीएच और जिला के ही एक अन्य स्कूल में दो प्रिंसिपल का मामला काफी सुर्खियों में रह चुका है। डाईट के प्रिंसिपल राजेंद्र पाल ने कहा कि उन्होंने 14 मार्च को संस्थान में ज्वाइन किया था, लेकिन पुराने प्रिंसिपल जगदीश कौशल कोर्ट से स्टे ऑर्डर ले आए। जिसके बाद वह 16 मार्च को संस्थान से रिलीव हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें