फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार का आरोपी टीचर 19 तक रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर।
निजी कॉलेज में सेवारत दुराचार के आरोपी लेक्चरर को हमीरपुर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी लेक्चरर को 19 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी लेक्चरर पर अपने ही कॉलेज की नाबालिग छात्रा से दुराचार का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लेक्चरर के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले को लेकर बीते शुक्रवार को प्रदेश भर के महाविद्यालयों में धरना-प्रदर्शन और रोष रैलियां भी निकाली गई थीं।

शनिवार को इस मामले में अब एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस ऑडियो क्लिप में पीड़ित छात्रा और लेक्चरर के बीच दुराचार की घटना को लेकर बातचीत हो रही है। इसमें पीड़ित छात्रा फोन पर आरोपी लेक्चरर को आश्वस्त कर रही है कि वह इस मामले के बारे में किसी को नहीं बताएगी। इसके साथ ही पीड़ित छात्रा अध्यापक को कॉलेज आने और उनकी कक्षाएं लेने की भी बात कर रही है। इससे लग रहा है कि पीड़ित छात्रा जानबूझ कर इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। वहीं कुछ शरारती तत्वों ने पीड़ित छात्रा की पहचान सोशल मीडिया पर उजागर कर दी है। एक छात्र संगठन का कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर पीड़िता का फोटो और लेक्चरर से मारपीट का वीडियो क्लिप अपलोड कर आंदोलन की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने कहा कि न्यायालय के आदेशानुसार पीड़ित छात्रा की पहचान को उजागर नहीं किया जा सकता। अगर जांच में इस तरह का मामला सामने आया तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल आरोपी लेक्चरर को 19 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें