अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीरपुर)।
सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की बैठक नादौन में हुई। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने की। बैठक में निर्णय लिया कि 80 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले पेंशनर्स को सम्मानित किया जाएगा।
इसके लिए पेंशनर दिवस पर 5 जनवरी को विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। बैठक में प्रस्ताव पारित करके सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों से संबंधित सरकार को भेजे गए मांगपत्र की मांगों को शीघ्र लागू किए जाने की सरकार से मांग की गई है। इसके साथ ही मांग की गई कि सेंट्रल स्कूल के भवन निर्माण की औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करके निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए।
नादौन में अतिक्रमण को शीघ्र हटाया जाए। पेंशनर्स के चिकित्सा बिलों का शीघ्र भुगतान किया जाए। पेंशन भत्ते को मूल पेंशन में बदला जाए तथा मई 2003 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाए। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव पीडी शर्मा, शिव कुमार डोगरा, धर्म सिंह मिन्हास, दुनी चंद, जगदीश राम, तुलसी राम, केदार नाथ, बेली राम, नानक चंद, जगत राम, जगदेव सिंह, प्रकाश चंद, राम सिंह, अमर नाथ, रविंद्र कुमार पुरी, डॉ. कुलदीप सिंह गढ़वाल, रोशन लाल शर्मा, रमेश शर्मा, जगदेव कौशल, सुरेंद्र चंद चौधरी, जय किशन, प्रेम चंद, प्रीतम चंद आदि उपस्थित रहे।
000