बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में ज्येष्ठ रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास ने मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रखे।
देर रात तक मंदिर परिसर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। खराब मौसम के चलते कुछ समय से श्रद्धालुओं की आवक कम हो गई थी, जिससे मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा था और दुकानदारों को भी परेशानी हो रही थी।
अब मौसम साफ होने और पितृ पक्ष शुरू होने से पहले श्रद्धालु रोट प्रसाद लेकर दियोटसिद्ध पहुंच रहे हैं। रविवार सुबह चार बजे आरती के बाद दर्शनों का सिलसिला शुरू हुआ।
श्रद्धालु हाथों में रोट प्रसाद लेकर कतारों में लगे रहे। दर्शन के बाद कीर्तन हॉल में भजन-कीर्तन के माध्यम से पौणाहारी की लीलाओं का गुणगान किया। श्रद्धालुओं को रात नौ बजे तक लंगर की सुविधा दी गई।
कोट
मंदिर में श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
-राजेश शर्मा, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए कतारों में लगे श्रद्धालु। संवाद