फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दियोटसिद्ध में 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए पौणाहारी के दर्शन

Mon, 09 Mar 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में माथा टेककर बाबा बालक नाथ का आशीर्वाद लिया।
सुबह पांच बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद आरती के साथ ही दर्शन का सिलसिला शुरू हो हुआ, जो कि देर रात तक जारी रहा। मंदिर न्यास की ओर से बाहरी राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

दिनभर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा क्षेत्र बाबा बालक नाथ के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, पेयजल, साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए। मंदिर में आगामी चैत्र मास मेलों को लेकर भी तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिर न्यास की ओर से व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है। मेले के दौरान सेवा कार्यों में भाग लेने के लिए कई श्रद्धालु पंजीकरण भी करवा रहे हैं, ताकि मेलों के दौरान सेवा कार्यों में भाग ले सकें। मंदिर में महिला, बुजुर्गों और बच्चों ने कीर्तन हाल में बैठकर भजन कीर्तन कर बाबा की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन


कोट

मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। चैत्र मास मेलों के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक बढ़ने की संभावना है, जिसके मद्देनजर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। -सूरम सिंह, अतिरिक्त मंदिर अधिकारी, दियोटसिद्ध

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें