जिला की 160 पंचायतों का निरीक्षण करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग ने 15 टीमों का गठन किया है। ब्लॉक स्तर पर गठित टीमें इन पंचायतों में स्वच्छता का स्तर जांचेंगी। पंचायतों का निरीक्षण कर रिपोर्ट शिमला निदेशालय भेजी जाएगी। खुद को खुला शौचमुक्त घोषित कर चुकी पंचायतों का निरीक्षण हो रहा है।
निरीक्षण टीमें संबंधित पंचायत में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी स्वच्छता का स्तर जांचेंगी। खुला शौच मुक्त घोषित होने पर संबंधित पंचायत को विश्व बैंक की ओर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जिला की 160 पंचायतों ने स्वयं को खुला शौचमुक्त घोषित करते हुए प्रोत्साहन राशि का हकदार माना है।
सही स्थिति का आकलन करने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं, विभाग की माने तो आठ फरवरी तक 160 पंचायतों का निरीक्षण कार्य पूरा कर रिपोर्ट निदेशालय शिमला भेजी जाएगी। सुजानपुर के लिए दो, हमीरपुर के लिए तीन, बिझड़ी के लिए तीन, बमसन के लिए दो, नादौन के लिए एक और भोरंज के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
पंचायतों के लिए निरीक्षण टीमों का गठन किया गया है। पंद्रह टीमें 160 पंचायतों का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण रिपोर्ट शिमला भेजी जाएगी।
गोविंद राणा, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन