फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: यातायात नियमों की अनदेखी पर 15 चालान, 50 हजार जुर्माना

Tue, 07 Apr 2026 05:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
वाहनों के दस्तावेजों की जांच करते आरटीओ अंकुश व उनकी टीम। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
भोटा, पट्टा सहित अन्य क्षेत्रों में आरटीओ और उनकी टीम ने की वाहनों की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आरटीओ विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। जांच के दौरान कुल 15 चालान काटे गए और लगभग 50 हजार रुपये का जुर्माना किया। इस कार्रवाई में दोपहिया वाहनों के साथ-साथ एक स्कूल बस और अन्य वाहन भी शामिल रहे।
आरटीओ और उनकी टीम ने भोटा, पट्टा सहित अन्य जगहों पर वाहनों और उनके दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कई तरह की अनियमितताएं सामने आईं। कुछ वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं था, जो कि नियमों के अनुसार अनिवार्य है।
विज्ञापन


वहीं, एक स्कूल बस के परिचालक ने निर्धारित वर्दी नहीं पहन रखी थी, जो सुरक्षा और अनुशासन दोनों की दृष्टि से गंभीर लापरवाही मानी जाती है। इसके अलावा कई वाहन चालक बिना आवश्यक दस्तावेजों के वाहन चलाते पाए गए। कुछ मामलों में हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे बुनियादी सुरक्षा नियमों की भी अनदेखी की जा रही थी। विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने दस्तावेज पूरे रखें और सुरक्षा मानकों का पालन करें।
विज्ञापन


कोट

-यातायात नियमों का पालन करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।-अंकुश शर्मा, आरटीओ हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें