फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: स्वास्थ्य जांच में 144 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं चिन्हित

Sun, 02 Feb 2025 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 543 महिलाओं की हुई जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत पिछले माह हुई गर्भवती महिलाओं की जांच में 144 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं चिन्हित की गई हैं। जांच के दौरान तीन गर्भवती महिलाओं का खून सात ग्राम से कम पाया गया है।
इन महिलाओं को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर किया गया है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर माह की नौ तारीख और 27 तारीख को पीएचसी, सीएचसी सहित मेडिकल कॉलेज में गर्भवती महिलाओं के खून की जांच की जाती है। जिला में पिछले महीने करीब 543 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई है। इस जांच के दौरान करीब 144 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं चिन्हित की गई हैं। वहीं, तीन गर्भवती महिलाएं गंभीर एनीमिया से ग्रस्त और इनका खून सात ग्राम से कम पाया गया है। जबकि, खून की मात्रा दस ग्राम से अधिक होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंधी सीएमओ हमीरपुर प्रवीन चौधरी ने कहा कि जनवरी में विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 543 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई है। जांच के दौरान 144 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं चिन्हित की गई हैं। तीन महिलाएं गंभीर एनीमिया से ग्रस्त पाई गई हैं। तीन महिलाओं को उच्च स्वास्थ्य संस्थानों के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें