फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनावों का बहिष्कार करेंगे पूर्व अर्धसैनिक बलों के परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एक्स पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन बुधवार को एसोसिएशन के दोसड़का स्थित कार्यालय में किया गया। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन सेवानिवृत्त असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ बिहारी लाल ने की। इसमें जिलाभर के पूर्व पैरामिलिट्री सैनिकों और वीर नारियों ने भाग लिया। बैठक में पैरामिलिट्री सैनिकों के मुख्य मुद्दों और मांगों पर चर्चा की गई। कैंटीन सुविधा, पैरामिलिट्री जवान को शहीद का दर्जा देने, वन रैंक वन पेंशन की सुविधा और वर्ष 2004 के बाद भर्ती हुए सैनिकों को पेंशन की सुविधा प्रदान करना आदि मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान त्रिलोक सिंह डढवाल सहित समस्त पदाधिकारियों ने कहा कि बड़े आश्चर्य की बात है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में लोकसभा चुनाव में पैरामिलिट्री जवानों की मांगों के विषय में कोई जिक्र नहीं किया। इस कारण एक्स पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य, उनके परिवार एवं सैनिक विधवाएं लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे ताकि, गहरी नींद में सोई हुई सरकार को जगाया जा सके। बैठक में सरवण सिंह, हेम राज, रणजीत सिंह, अमर सिंह, ब्रह्मदास, सुखदेव, पाल सिंह, नरेश कुमार, हीरालाल, जगदीश, वेद प्रकाश, हेमराज, बीएस शर्मा, एसएस राणा सहित एसोसिएशन के करीब 165 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें