फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोपा से घनोटला सड़क होगी पक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग मंडल हमीरपुर के तहत रोपा से घनोटला सड़क जल्द पक्की होगी। सड़क को पक्का करने के लिए 2.50 करोड़ रुपये बजट स्वीकृत हैं। विभाग ने सड़क को पक्का करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सड़क को पक्का करने का कार्य शुरू होगा। डेढ़ किलोमीटर सड़क के पक्का होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी। रोपा से घनोटला सड़क पिछले कई सालों से कच्ची पड़ी हुई थी।
विज्ञापन

सड़क के कच्चा होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। खासकर बरसात के मौसम में सड़क पर कीचड़ का आलम बना रहता था। ग्रामीणों की इस समस्या को अब विभाग जल्द हल करेगा। सड़क को पक्का कर विभाग ग्रामीणों को बेहतर सुविधा प्रदान करेगा। सड़क के पक्का होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस सड़क पर डुघ खड्ड पर पुल का भी निर्माण किया जाएगा। इसका शिलान्यास कर दिया गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग मंडल हमीरपुर के अधिशासी अभियंता विवेक शर्मा ने कहा कि सड़क को पक्का करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें