फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों का नियमित निरीक्षण कर भरें सैंपल : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिलास्तरीय समीक्षा बैठक उपायुक्त डा. रिचा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि पीडीएस के अंतर्गत जिले में इस वर्ष मई से अगस्त माह तक 25 करोड़ 53 लाख 93 हजार मूल्य की खाद्य वस्तुएं डिपुओं तथा उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाई गईं। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत वितरित किए जा रहे खाद्यान्नों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से चेकिंग कर सफाई व्यवस्था तथा पेट्रोल की गुणवत्ता बनाए रखने और सैंपल भरने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को हर माह जागरूकता शिविरों का आयोजन कर लोगों को विभागीय योजनाओं तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की जानकारी उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त प्रत्येक राशन के डिपो पर राशन के वितरण संबंधी दिनांक सहित पूर्ण विवरण सुनिश्चित बनाने को कहा ताकि, उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। बैठक में उचित मूल्य की दुकान बगलू को नियंत्रित वस्तुओं की प्राप्ति के लिए थोक बिक्री केंद्र पंजोत के स्थान पर राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक बिक्री केंद्र सुजानपुर से जोड़ने को मंजूरी प्रदान की गई। इसी प्रकार गांव दारट, दकेहड़ा और दरब्यार के लिए विस्तार पटल खोलने को भी स्वीकृति प्रदान की गई। विकास खंड बमसन के झनिक्कर में भी उचित मूल्य की दुकान और नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड-6 में उचित मूल्य की दुकान के आवंटन को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी डीआरडीए डा. सुनील चंदेल, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा देशराज, जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिव राम राही सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें