हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय में एमएससी गणित तृतीय सेमेस्टर के रोहित विकास केंद्रीय छात्रसंघ के अध्यक्ष बने हैं। हिप्र विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार महाविद्यालय की सत्र 2018-19 की केंद्रीय छात्रसंघ का गठन मेरिट के आधार पर किया गया। प्राचार्य डा. हरदेव सिंह जम्वाल ने बताया कि एमएससी-3 सेमेस्टर के रोहित विकास को अध्यक्ष, बीसीए-5 सेमेस्टर की प्रियंका शर्मा को उपाध्यक्ष, बीए-प्रथम वर्ष की ममता शर्मा को सचिव और बीकॉम-3 सेमेस्टर के रजत रांटा को संयुक्त सचिव चयनित किया गया है।
कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में मनीषा कुमारी, रजनी, पल्लवी, प्रिया कुमारी, शिवानी, स्वाति राणा, पूनम ठाकुर, सोनिका ठाकुर, शिखा कुमारी, ज्योति कुमारी, कंचन, मनीशा शर्मा, नियति, कनिका कुमारी, ऋषभ ठाकुर, अक्षय, अनिल कुमार, दक्ष, संगम शर्मा, पारस ठाकुर, विजय कुमार, विशाल सकलानी, तन्नु ठाकुर और आशीष शर्मा को नियुक्त किया गया है। एनसीसी से शुभम ठाकुर और काजल, एनएसएस से दीपक शर्मा व आभा चौहान, रोवर्स एंड रेंजर्स से जितेंद्र और ताशी, खेल गतिविधियों से शिल्पा व मनु कुमारी, सांस्कृतिक गतिविधियों से कंचन और शिक्षा कुमारी तथा क्लब-सोसाइटी से शिखा कुमारी और नित्या कुमारी को चुना गया है। डा. जंवाल ने बताया कि जल्द ही महाविद्यालय में नव-नियुक्त केंद्रीय छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
हमीरपुर कॉलेज में छात्रों को दी कानूनी पहलुओं की जानकारी
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मारक राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बुधवार को रोवर एंड रेंजर्स के तत्वाधान में छात्रों ने कानून की जानकारी ली। हमीरपुर सदर थाने के एसएचओ संजीव गौतम ने छात्रों को उनके अधिकारों के अलावा महत्वपूर्ण कानूनी पहलुओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें और असामाजिक तत्वों की जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने छात्रों को साइबर क्राइम के विविध पक्षों की जानकारी भी दी। इस मौके पर प्राचार्य डा. हरदेव सिंह जंवाल, उप प्राचार्य प्रो. रीटा शर्मा, डा. मधुर स्वर मिश्रा, प्रो. सुरेंद्र ठाकुर, डा. उत्तम ठाकुर, प्रो. शैली पारूल सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।