फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के डिपुओं में नहीं मिल रही मूंग की दाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के डिपुओं में मूंग दाल नहीं मिल रही है। जिले के गोदामों में इस माह मूंग दाल की सप्लाई नहीं पहुंची है। सस्ती राशन की दुकानों में पसंद के आधार पर उपभोक्ताओं को चार दालों में से तीन दालें मिलती हैं। इन दालों में उड़द, दाल चला, मसूर और मूंग दाल शामिल है। लेकिन, गोदामों में मूंग दाल की सप्लाई नहीं पहुंची है। इस कारण लोगों को केवल सस्ती राशन की दुकानों से उड़द, चना दाल और मसूर ही लेने पड़ रहे हैं। हालांकि उपभोक्ता मूंग को तव्वजो देते हैं, क्योंकि ज्यादातर लोग मसूर की दाल नहीं खरीदते हैं। डिपुओं से उड़द, चना दाल व मूंग की दाल ही लेते हैं।
विज्ञापन

जिले के डिपुओं में मूंग दाल की सप्लाई नहीं पहुंचने से लोग बाहर की दुकानों से महंगे दामों पर दाल खरीदने को मजबूर हैं। वहीं उपभोक्ताओं को चार दालों में से पसंद भी नहीं मिल रही है। उपभोक्ताओं कृष्ण कुमार, रामदास, विपन शर्मा, विनोद कुमार, संजय, मीना, सरोज देवी आदि ने विभाग से मूंग दाल की सप्लाई करने की मांग उठाई है। डीएफएससी हमीरपुर शिवराम राही का कहना है कि इस माह मूंग की दाल की सप्लाई नहीं आई है। जैसे ही सप्लाई पहुंचेगी डिपुओं में उपभोक्ताओं को मूंग दाल उपलब्ध करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें