फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन अस्पताल में एक बिस्तर पर दो-दो रोगी

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय अस्पताल में रोगियों की भारी भीड़ होने के चलते एक बिस्तर पर दो-दो मरीजों का उपचार करना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल में स्टाफ की कमी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। रोगियों की भारी भीड़ होने के कारण उन्हें दिक्कतें पेश आ रही हैं। यहां तैनात डा. दामन ठाकुर को डेपुटेशन पर केलांग भेजने के बाद अब तीन ही डॉक्टर ड्यूटी पर रह गए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में जीवन, रेखा, सीमा, सपना, नीरज, कमल, राजेश, मनोज, कुनाल, रमेश आदि ने बताया कि नर्सों के तबादले के बाद यहां अब केवल तीन ही नर्सें रह गई हैं। इसके अलावा यहां डेंटल और लैब तकनीशियन एवं वार्ड सिस्टर सहित एक फार्मासिस्ट का पद खाली चल रहा है। जबकि एक्स-रे तकनीशियन छुट्टी पर हैं। वहीं अब अस्पताल में तीन ही चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी रात के समय हो रही है। अस्पताल में भीड़ अधिक होने के कारण एक ही बेड पर दो-दो रोगी दाखिल करने पड़ रहे हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाया जाए। इस संबंध में एसडीएम नादौन डीआर धीमान ने बताया कि उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया है और समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें