फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सब्जी संग्रहण केंद्रों में बनेंगे शीतन कक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। किसानों की सब्जियां और फलों को ज्यादा दिन तक रखने के लिए सब्जी संग्रहण केंद्रों में शीतन कक्ष (मिनी कोल्ड स्टोर) बनेंगे। यह शीतन कक्ष कोल्ड स्टोर से छोटे आकार में होंगे। शीतन कक्ष में किसान अपनी सब्जी और फल 8 से 10 दिन तक रख पाएंगे। हमीरपुर, ऊना, मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर में बने 23 सब्जी संग्रहण केंद्रों में यह शीतन कक्ष बनेंगे। जायका प्रोजेक्ट के तहत यह शीतन कक्ष बनेंगे। किसानों को जल्द इसकी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जायका प्रोजेक्ट की ओर से पांच जिलों में किसानों के लिए 23 सब्जी संग्रहण केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में सब्जियों की साफ सफाई, पैकिंग आदि की जाती है। लेकिन, इन सब्जी संग्रहण केंद्रों में शीतन कक्ष की सुविधा नहीं थी। सब्जियों और फलों को ज्यादा दिन तक संग्रहण केंद्र में नहीं रख सकते थे। अब जायका प्रोजेक्ट से इन सब्जी संग्रहण केंद्रों में शीतन कक्ष बनाए जाएंगे। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। किसानों को जल्द ही इसकी सुविधा मिलेगी। इस संबंध में जायका प्रोजेेक्ट के निदेशक विनोद कुमार शर्मा का कहना है कि सब्जी संग्रहण केंद्रों में शीतन कक्ष बनाए जाएंगे। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। सब्जी संग्रहण केंद्र में शीतन कक्ष बनने से सब्जियों और फलों को 8 से 10 दिन के लिए स्टोर करके रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें