फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोके की चपेट में आई महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलाड़ी/रंगस (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन की बूणी पंचायत के गांव बाड़ी की एक महिला की टोके की चपेट में आने से मौत हो गई। बाड़ी गांव की 52 वर्षीय विशनो देवी 23 जुलाई को टोके से पशुओं के लिए घास काट रही थी कि अचानक उसकी चुन्नी टोके की चपेट में आ गई और वह झटके से टोके की मोटर पर गिर गई। इस कारण उसे सिर पर गहरी चोटें आईं। चंडीगढ़ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन

उधर, पंचायत प्रधान बूणी नीता देवी का कहना है कि टोके में घास काटते समय उसकी चपेट में आई विशनो देवी की शनिवार को चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि टोके में महिला की चुन्नी फंस गई। इस कारण वह टोके के साथ लगी मोटर पर गिर गई और उसके सिर पर गहरी चोटें आईं। इसके बाद महिला को हमीरपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई के बाद महिला के परिजन महिला को चंडीगढ़ के ही निजी अस्पताल में ले आए। जहां शनिवार सुबह छह बजे महिला की मृत्यु हो गई। शनिवार शाम को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें