फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नादौन में 36 वर्षीय युवक की बाजू की नसें काटने से मौत

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नगर पंचायत नादौन में एक युवक ने अपनी बाजू की नसें काट कर आत्महत्या कर ली। घायल युवक को नादौन अस्पताल पहुंचा गया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र हरी चंद निवासी गांव कोट वार्ड नंबर एक नादौन के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी अरुणा ने बताया कि शनिवार सुबह उसके ससुर की तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें हमीरपुर अस्पताल ले गए थे। जबकि वह और उसका पति ही घर पर थे। अरुणा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि दोपहर करीब बारह बजे उसके पति ने उसे पास ही अपने बाग से सब्जी इकट्ठा करने के लिए भेज दिया। महिला ने बताया कि जब कुछ देर बाद वह घर पर आई तो उसका पति घर में बेसुध पड़ा था। यह देख महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत प्रदीप को नादौन अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। अरुणा ने इस संबंध में किसी भी प्रकार आशंका से इंकार किया है। मृतक अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो छोटे-छोटे बेटे छोड़ गया है। नादौन अस्पताल के डा. दामन ठाकुर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें