फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया ग्रीन हाउस लगाने से पहले किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। नया ग्रीन हाउस लगाने से पहले अब किसानों को खेतीबाड़ी का प्रशिक्षण मिलेगा। कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में कृषि विभाग चार दिन का प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण के दौरान किसानों के रहने और खाने-पीने का खर्च विभाग उठाएगा। प्रशिक्षण लेने के लिए किसान ऑनलाइन या अपने नजदीकी कृषि विक्रय केंद्रों में आवेदन कर सकते हैं। किसानों को प्रशिक्षण के दौरान ग्रीन हाउस के बारे में विस्तार से बताया जाएगा। इसके साथ ग्रीन हाउस के अंदर फसल की अच्छी पैदावार कैसे की जा सकती है, इसके बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

किसानों को नया ग्रीन हाउस लगाने से पहले प्रशिक्षण देने की यह प्रक्रिया इस साल से शुरू की गई है। इससे पहले यह प्रशिक्षण नहीं दिया जाता था। किसान प्रशिक्षण लेने के लिए कभी भी आवेदन कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण से किसानों को काफी फायदा होगा। फसल की अच्छी पैदावार कैसे करनी है, इसके बारे में किसानों को जानकारी मिल पाएगी। सरकार की ओर से कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं ताकि, किसान इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। इस संबंध में कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक युद्धवीर सिंह का कहना है कि नया ग्रीन हाउस लगाने से पहले किसान कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में चार दिन का प्रशिक्षण लें। प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने पीने का खर्च विभाग उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें