फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा माफिया के खिलाफ नौजवानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। भारत की जनवादी नौजवान सभा की जिला कमेटी हमीरपुर ने जिलाभर में बढ़ते नशे के कारोबार और नशा माफिया की सक्रियता के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय हमीरपुर के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान डीवाईएफआई ने नशा भगाओ रोजगार दिलाओ मुहिम का आगाज किया। सभा के प्रदेशाध्यक्ष अनिल मनकोटिया ने कहा कि जिलाभर में नशे का व्यापार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नशे के सौदागर शिक्षण संस्थानों को अपनी चपेट में ले रहे हैं। इसके चलते छात्र और युवा नशे के आदी होते जा रहे हैं और हिंसक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। पिछले दिनों हमीरपुर के नजदीक पनियाला गांव में मिली युवती की लाश का मामला भी ड्रग्स माफिया के साथ जुड़ा हुआ है। सभा की जिला कमेटी ने सरकार व प्रशासन पर ड्रग्स माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सभा का कहना है कि प्रदेश की अग्रणी दोनों राजनीतिक पार्टियों को बढ़ती नशे की प्रवृत्ति से कोई लेना देना नहीं है। दोनों पार्टियों के नेता एक दूसरे के घरों का घेराव कर रहे हैं और परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है। जनता के मुद्दे जैसे कि बेरोजगारी, नशाखोरी, महंगाई, मूलभूत सुविधाओं की कमी आदि से मुंह मोड़ कर कांग्रेस और भाजपा जनता से धोखाधड़ी कर रही हैं। जिला कमेटी ने मांग की है कि जिले में नशे के व्यापार पर तुरंत रोक लगाई जाए। नशा माफिया पर शिकंजा कसा जाए, बिगड़ती कानून व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए, युवाओं के लिए स्थायी रोजगार का प्रबंध किया जाए, आर्मी भर्ती के स्पेशल कोटे को बहाल किया जाए, युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाए, सभी शिक्षण संस्थानों में नशा निवारण कमेटियों का गठन किया जाए और हमीरपुर में नशे के आदि युवाओं को सही दिशा में लाने के लिए सुधार केंद्र खोले जाएं।
नशा भगाओ रोजगार दिलाओ मुहिम के तहत अगस्त माह में नौजवान सभा के सदस्य जनता के समक्ष जाएंगे और नशे के दुष्प्रभाव के बारे में युवाओं और उनके परिजनों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर सुरेश राठौर, संतोष अत्री, तरुण गर्ग, संजीव सेठी, सौरभ, तनुज, आदेश कुमार आदि सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें