फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर के युवक की मलेशिया में निमोनिया से मौत

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की गृह पंचायत से संबंध रखने वाले एक 23 वर्षीय युवक की मलेशिया में निमोनिया के चपेट में आने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान रंजन कुमार निवासी गांव मतलाणा, डाकघर समीरपुर तहसील टौणीदेवी जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

रंजन कुमार वर्ष 2016 से मर्चेंट नेवी में कार्यरत था। वह बीते साल अगस्त माह में मलेशिया गया था। इस बीच उसकी फोन पर परिवार वालों से बातचीत होती रहती थी। बीते माह मलेशिया में वह निमोनिया से पीड़ित हो गया। रंजन के पिता देशराज लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हैं। जबकि माता गृहणी हैं। रंजन ने आईटीआई से इलेक्ट्रिकल का डिप्लोमा किया हुआ है। पिता देश राज ने बताया कि उसके बेटे को उपचार के लिए बिंटलू मेडिकल सेंटर अस्पताल मलेशिया में भर्ती करवाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। 1 जुलाई को उन्हें दूरभाष पर बेटे की मौत की सूचना दी गई। उन्होंने सांसद अनुराग ठाकुर से बेटे के शव को घर पहुंचाने की गुहार लगाई है। वहीं मामला ध्यान में आते ही सांसद अनुराग ठाकुर ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को चिट्ठी भेजकर इस संदर्भ में शीघ्र उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें