हमीरपुर। जिला में कुपोषण को रोकने के लिए पोषण अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन मिलेंगे। पर्यवेक्षक को टेबलेट दिया जाएगा। स्मार्ट फोन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को इलाज की तकनीक बताई जाएगी। अभियान के तहत इलाज के लिए कुषोषण से ग्रसित बच्चों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। देशभर के 315 जिलों में राष्ट्रीय पोषण अभियान योजना शुरू हो गई है। इस वर्ष 235 जिलों में यह योजना शुरू होगी।
पोषण अभियान में लाभार्थियों को आधार से जोड़ा जाएगा जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आधार बनवाने के लिए प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। हर कुपोषित बच्चे पर पहचान पत्र के जरिए नजर रखी जाएगी। इस अभियान के तहत पोषण संसाधन केंद्र भी बनाए जाएंगे। कुषोषण बीमारी को रोकने के लिए विभाग ने यह योजना शुरू की है। इस योजना से बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा। इस अभियान के तहत लोगों को कुपोषण बीमारी के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। पोषण अभियान के तहत गांवों में जागरूकता शिविर भी लगाए जाएंगे। इस योजना का लक्ष्य जन्म के समय बच्चे का वजन कम होना और अल्प पोषाहार को हर साल 2 फीसदी कम करना रहेगा। यह योजना देश के कुछ जिलों में शुरू हो गई, जबकि कुछ जिलों में इस वर्ष में यह योजना शुरू कर दी जाएगी। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी तिलक राज आचार्य का कहना है कि जिला में पोषण अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत कुपोषण से ग्रसित बच्चों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।