युवती की तलाश में गई पुलिस बैरंग लौटी
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के एक गांव के युवक के साथ फरार हुई युवती की तलाश को भवारना गई पुलिस की टीम खाली हाथ लौटी है। करीब तीन सप्ताह पहले युवती घर से कंप्यूटर सेंटर गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस युवती की तलाश में जुट गई। इसके बाद युवती के परिजनों ने अंदेशा जताया कि युवती भवारना
में हो सकती है। बीती रात पुलिस का एक दल एडिशनल एसएचओ राजेश कुमार के नेतृत्व में भवारना में बताए गए पते पर पहुंचा। उक्त पते के मकान में कोई नहीं था और मकान में ताला लगा हुआ था। एडिशनल एसएचओ नादौन राजेश कुमार का कहना है कि पुलिस इस सिलसिले में जगह- जगह दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।