फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारी ने बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी ने पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन

टौणी देवी (हमीरपुर)। बिजली उपमंडल कक्कड़ के अंतर्गत खनौली गांव के एक व्यक्ति को बोर्ड के कर्मचारी ने बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। इस पर बिजली बोर्ड ने व्यक्ति को 16751 रुपये जुर्माना ठोंका है। व्यक्ति ने जुर्माना राशि का भुगतान मौके पर ही कर दिया है। बुधवार को बोर्ड का एक आउटसोर्स कर्मचारी गांव में बिल बांट रहा था। जब वह गांव के सुर्जन सिंह के घर के पास गया तो देखा कि उसने सर्विस वायर से डायरेक्ट कनेक्शन ले रखा था। इसे देखते हुए कर्मचारी ने सहायक अभियंता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सहायक अभियंता ने मौके पर जाकर उक्त व्यक्ति को बिजली चोरी करने के लिए 16751 रुपये जुर्माना डाला। व्यक्ति ने मौके पर ही इसका भुगतान कर दिया है। सहायक अभियंता बधेश चंद का कहना है कि बिजली चोरी के मामले में मौके पर ही संबंधित व्यक्ति को 16751 रुपये का जुर्माना किया गया और भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें