रंगस (हमीरपुर)। आईटीआई नादौन रैल में 11 वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। इस मौके पर जिला स्पोर्ट्स कौंसिल के अध्यक्ष प्यार चंद बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। संस्थान के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। सोमवार को हुए मुकाबलों में खो-खो में आईटीआई नादौन विजेता और आईटीआई भोरंज उपविजेता रहा। वॉलीबाल में भोरंज विजेता और हमीरपुर उपविजेता रहा।
वहीं कबड्डी के फाइनल मुकाबले में नादौन ने बणी को पराजित किया। 100 मीटर दौड़ में बणी प्रथम और सुजानपुर द्वितीय स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में सुजानपुर प्रथम और नादौन द्वितीय स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में सुजानपुर प्रथम और नादौन द्वितीय स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में सुजानपुर प्रथम और भोरंज द्वितीय, लंबी कूद में भोरंज प्रथम और नादौन द्वितीय, ऊंची कूद में सुुजानपुर प्रथम और नादौन द्वितीय, शॉटपुट में बणी प्रथम और भोरंज द्वितीय, सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गायन में नादौन प्रथम और विश्वकर्मा आईटीआई द्वितीय रहा। बैैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में भोरंज ने नादौन को 2-0 से पराजित किया। इस मौके पर मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।