फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में अभी तक हो चुकी 4 तेंदुओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला में अभी तक चार तेंदुओं की मौत हो चुकी हैं। मौतों का यह रिकॉर्ड वर्ष 2017-18 का है। इससे पूर्व के वर्षों की अपेक्षा इस बार तेंदुओं की ज्यादा मौतें हुई हैं। लंबलू, भोटा, भोरंज सहित अन्य इलाकों में तेंदुए मृत मिले थे। वन विभाग निदेशालय ने जिला विभाग से पिछले एक साल में हुई तेंदुए की मौतों के पीछे रहे कारणों का रिकॉर्ड मांगा है। इसके कारणों के सामने आने के बाद विभाग नए सिरे से तेंदुओं के लिए रणनीति तैयार करेगा। जिला में यह मृत तेंदुए गांव के आसपास ही मिले थे।
विज्ञापन

विभाग ने इन तेंदुओं को कब्जे में लेकर और इनका पोस्टमार्टम करवार इनको जला दिया। प्रारंभिक जांच में पाया गया था कि इन तेंदुओं की मौत बीमारी या ठंड के कारण हुई है। हमीरपुर में पिछले एक साल में यह आंकड़ा बढ़ा है। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत तो बढ़ी, साथ ही तेंदुए की मौतें भी सामने आई हैं। अब विभाग को पिछले एक साल में मृत तेंदुए की मौत की रिपोर्ट तैयार करनी पड़ेगी। वन विभाग डीएफओ हमीरपुर प्रीति भंडारी का कहना है कि जिला में चार तेंदुओं की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा इन तेेंदुओं की मौत बीमारी या ठंड के कारण हुई है। डीएफओ ने कहा कि प्रदेश मुख्यालय से मौत के कारणों का रिकॉर्ड मांगा गया है, जिसे तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें